कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी ने कहा पूरे देश में बीजेपी आदिवासी लोगों के अधिकारों पर हमला कर रही है, उनकी जमीन छीन रही है और उसे अपने बड़े व्यवसायी मित्रों को सौंप रही है। बीजेपी की राजनीति विभाजनकारी और नकारात्मकता पर आधारित है, वह ऐसी नीतियां बनाती है जिनसे केवल कुछ बड़े उद्योगपतियों को लाभ मिलता है, जिसके कारण पूरे भारत में किसान परेशान हैं।