3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Wayanad Landslide: लैंडस्लाइड से अब तक 256 मौतें, रेस्क्यू के लिए सेनाएं जुटीं, राहुल-प्रियंका वायनाड के लिए रवाना

Wayanad Landslide Update: केरल के वायनाड में तेज बारिश की वजह से लैंडस्लाइड में  अब तक 256 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अभी भी 200 से ज्यादा लोग लापता हैं।पीड़ितों की मदद के लिए आर्मी, एयरफोर्स, NDRF, SDRF, पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीमें लगी हुई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 1 Aug 2024, 9:05 AM IST

Wayanad Landslide News Update

Wayanad Landslide Photo

Wayanad Landslide Update: केरल के वायनाड में तेज बारिश की वजह से लैंडस्लाइड में अब तक 256 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अभी भी 200 से ज्यादा लोग लापता हैं। 100 से ज्यादा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वायनाड में सोमवार 29 जुलाई की देर रात लैंडस्लाइड की घटना हुई थी। यहां में घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां सब बह गए। इसमें अट्टामाला मुंडक्कई, चूरलमाला, और नूलपुझा गांवों पूरी तरह से बर्बाद हो गए।

1000 लोगों का किया रेस्क्यू

पीड़ितों की मदद के लिए आर्मी, एयरफोर्स, NDRF, SDRF, पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीमें लगी हुई हैं। अभी तक करीब एक हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है।  वहीं 3 हजार लोगों को राहत शिविर में भेज दिया गया है। अस्थायी पुलों के जरिये महिलाओं और बच्चों सहित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मुंडक्कई में लोगों की मदद करने के लिए रस्सियों और सीढ़ियों का उपयोग करके छोटे पुल बनाए गए हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों के पास पहुंचा जा सके। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन भी वायनाड के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मीटिंग के दौरान हमने वहां के हालात के जायजा लिया है।  हम आदिवासी परिवारों को रिलोकेट कर रहे हैं और जो वहां से नहीं जाना जाते हैं, उन्हें खाना उपलब्ध कराया जा रहा है।

बेली ब्रिज बनाया जा रहा

बचाव अभियान को तेज करने के लिए मुंडक्कई और चूरलमाला में  190 फीट लंबा बेली पुल बनाया जा रहा है। इस पुल को नदी के घाट के साथ बनाया जा रहा है।  उम्मीद है कि आज ये पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बनते ही बचाव कार्य में तेजी आएगी। यहां पर 82 रिलीफ कैंप लगाए गए हैं। अभी तक 1592 लोगों को बचा लिया गया है।

राहुल और प्रियंका जा रहे हैं वायनाड

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी वायनाड भी के लिए रवाना हो गए हैं। वो यहां पर पीड़ित लोगों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से वो अपने दौरे को रद्द करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: अगस्त का पहला हफ्ता दिखाएगा तेवर!दिल्ली में 3 जगह मकान गिरे, दो की मौत ट्रैफिक जाम, सभी स्कूल बंद