27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा रोकी

India Weather Update: देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने रविवार को मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Sep 27, 2026

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert। (Photo: IANS)

IMD Weather Forecast : नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने रविवार को मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के बिगड़े हालात को देखते हुए चारधाम यात्रा भी रोक दी गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बहुत तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड में बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बने डिप्रेशन के प्रभाव से उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा डिप्रेशन

आईएमडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया कि दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना डिप्रेशन पिछले छह घंटों के दौरान करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिस्टम लखनऊ से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, कानपुर से 80 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व, बहराइच से 110 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम और बरेली से करीब 260 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था।

इसके पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। अगले छह घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे कमजोर होकर वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदलने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, तीन दिन बारिश का अनुमान

शनिवार शाम दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। रविवार सुबह लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

झारखंड में ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में येलो अलर्ट

रविवार को झारखंड में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी और तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने सोमवार को मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग