2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: इन राज्यों में होगी बारिश, बिहार झारखंड में हीटवेव, मानसून में हो सकती है देरी

Weather Alert: दिल्ली के अलावा राजस्थान, पंजाब, यूपी, केरल सहित कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं बिहार, झारखंड, बंगाल, आंध्र प्रदेश, सिक्किम में भी हीटवेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार मानसून आने में थोड़ी देरी हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 5 Jun 2023, 9:00 AM IST

Weather Update

Weather Update

Weather Alert: देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे है तो कहीं बारिश होेने से लोगों तपिश से राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में कल यानी रविवार को बादलों ने डेरा डाल रखा है। सोमवार सुबह भी बादल आए हुए है और मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, उत्तराखंड, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। वहीं बिहार, झारखंड में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार मानसून आने में थोड़ी देरी हो सकती है।

इन राज्यों में होगी बारिश

दिल्ली-एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश होे सकती है। दिल्ली के अलावा राजस्थान, पंजाब, यूपी, केरल सहित कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ तेज हवा चलने की भी चेतावनी जारी गई है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर के इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश होगी। वहीं केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। राजस्थान में भी सोमवार 5 जून को बारिश के आसार है. राज्य के अलवर, भरतपुर, जयपुर, धौलपुर, करौली में बारिश होगी।

इन राज्यों हीटवेव को लेकर अलर्ट

बीते कुछ दिनों से बिहार, झारखंड और बंगाल लू की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार इन राज्य में आगामी पांच दिन तक हीटवेव अलर्ट जारी रहेगी। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, सिक्किम में भी हीटवेव चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

मानसून में हो सकती है देरी

मानसून को लेकर मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि चार जून तक केरल पहुंच जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आईएमडी के मुताबिक तीन से चार दिन की देरी हो सकती है। मानसून 4 जून को केरल में दस्तक देने वाला था ।लेकिन इसकी शुरुआत नहीं हुई। दक्षिण-पश्चिम मानसून आम तौर पर एक जून को केरल में दस्तक देता है। शुरुआत सात दिन पहले या सात दिन बाद हो सकती है। आईएमडी ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि मानसून में तीन चार दिनों की देर हो सकती है।

यह भी पढ़ें- 13 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-वज्रपात का येलो अलर्ट, इन पांच में 7 जून तक हीटवेव की चेतावनी

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय