24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / सर्दी दिखाने लगी तेवर: दिल्ली में 11 डिग्री गिरा पारा, इन 9 राज्यों में भारी बारिश के आसार

सर्दी दिखाने लगी तेवर: दिल्ली में 11 डिग्री गिरा पारा, इन 9 राज्यों में भारी बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड की दस्तक शुरू हो गई है। न्यूनतम तापमान इस सीजन में पहली बार 10.9 के स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली, बिहार, यूपी, एमपी, राजस्थान सहित कई राज्यों में कोहरा छाने लगा है। आने वाले दिनों दिनेों सर्दी और तेज हो जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 16 Nov 2023, 7:53 AM IST

winter season

मौसम बदलने के साथ ही सर्दी ने अपना असर दिखाना कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर, बिहार, यूपी, राजस्थान सहित कई राज्यों में आज सुबह हल्का कोहरा देखा गया। दिल्ली में 11 डिग्री तक पारा गिरा है। लोग अब गर्मी कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकल रहे है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश से मैदानी क्षेत्रों में सर्दी तेज हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसर आने वाले दिनों में सर्दी और तेज हो जाएगी। आईएमडी के मुताबिक आज तटीय ओडिशा, तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


दिल्ली-NCR में पारा 11 डिग्री तक गिरा

राजधानी दिल्ली में अब ठंड की दस्तक शुरू हो गई है। एनसीआर में हल्का कोहरा छाने लगा है।हवा में नमी का स्तर 43 से 100 प्रतिशत तक दर्ज की गई। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राजधानी में कल अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा है।

70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से सटे उत्तर-पश्चिम समुद्र में 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार है। तमिलनाडु, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी से सटे श्रीलंका के तटों पर तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। ऐसे में मछुआरों से इन इलाकों में नहीं जाने की अपील की है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी के मुताबिक तटीय ओडिशा, तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। बारिश के साथ बिजली गिरने और आंधी की भी संभावना है।