9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल उपचुनाव: रेजीनगर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, शंखराव सरकार की जीत पर सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा?

West Bengal Rejinagar By Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शंखराव सरकार ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार गोलाम नबी आजाद (रॉबिन) को 75,816 मतों के भारी अंतर से हराया।
2 min read
Google source verification
BJP candidate Shakharav Sarkar

BJP candidate Shakharav Sarkar (Photo-IANS)

West Bengal Rejinagar By Election Result 2026: कोलकाता। पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शंखराव सरकार ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार गोलाम नबी आजाद (रॉबिन) को 75,816 मतों के भारी अंतर से हराया। शंखराव सरकार को कुल 1,29,914 वोट मिले, जबकि गोलाम नबी आजाद को 54,098 मत हासिल हुए। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार अब्दुल्लाहिल काफी रहे। उनको 6,168 मतों से संतोष करना पड़ा। जीत के बाद शंखराव सरकार ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि भाजपा के चुनाव चिह्न कमल की जीत है। वहीं, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इसे ऐतिहासिक जनादेश बताते हुए रेजीनगर के मतदाताओं का आभार जताया।

यह जीत मेरी नहीं, कमल की है

जीत के बाद शंखराव सरकार ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं है, बल्कि कमल की है। यह जीत श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डॉ. हेडगेवार की है। इस पर मेरा कोई व्यक्तिगत दावा नहीं है। बंगाल में मेरी कोई खास हैसियत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी अल्पसंख्यक समुदाय के बीच काम कर रहे हैं और वे उनके साथ मिलकर इस दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह सुवेंदु अधिकारी के साथ खड़े हैं और उनके रास्ते पर चल रहे हैं। रेजीनगर के औद्योगिक क्षेत्र में भी वे सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

सुवेंदु अधिकारी ने मतदाताओं का जताया आभार

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया एक्स पर भाजपा उम्मीदवार शंखराव सरकार को जीत की बधाई दी। उन्होंने रेजीनगर के मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए इसे ऐतिहासिक जनादेश बताया। अधिकारी ने कहा कि महिलाओं, युवाओं, किसानों और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में मतदान कर भाजपा को अपना समर्थन दिया है। उनके मुताबिक, यह जनादेश पश्चिम बंगाल की राजनीति में बदलाव का संकेत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के विश्वास को दर्शाता है।

जनता ने विकास और कल्याण को चुना

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि चुनाव परिणाम पश्चिम बंगाल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, समावेशी विकास, पारदर्शी शासन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के प्रयासों के समर्थन को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने विभाजनकारी राजनीति के बजाय प्रगति, कल्याण और सशक्तीकरण को चुना है। मुख्यमंत्री ने भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर दिन-रात मेहनत की और विपरीत परिस्थितियों में भी जुटे रहे। अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने और रेजीनगर के समग्र विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग