29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नबन्ना चलो रैलीः BJP वर्कर्स पर बंगाल पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी दागे, कई बड़े नेता हिरासत में

Nabanna Chalo Rally: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ बीजेपी की नबान्न चलो रैली में जगह-जगह झड़प की खबरें सामने आ रही है। कई जगह बीजेपी वर्कर्स पर लाठीचार्ज भी किया गया। आंसु गैस के गोले के साथ साथ पानी की बौछार भी छोड़ी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 13 Sep 2022, 3:03 PM IST

bjp_bengal_2_.jpg

West Bengal: Clash between BJP workers & police during Nabanna chalo rally

Nabanna Chalo Rally: पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ बीजेपी आज नबान्न चलो रैली निकाल रही है। हालांकि बंगाल पुलिस ने इस रैली की अनुमति नहीं दी है। प्रशासन की अनुमति के बिना भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। जिसके बाद राज्य में कई जगहों पर बीजेपी वर्कर्स और पुलिस के बीच झड़प हुई। जिसके बाद बंगाल पुलिस ने बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

अब नबान्न (कोलकाता स्थित राज्य सचिवालय) जाने की कोशिश में जुटे बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, लॉकेट चटर्जी सहित कई अन्य नेताओं को बंगाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। समाचार एजेंसी ने बीजेपी वर्कर्स और पुलिस के बीच झड़प का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आसू गैस के गोले के निकले धुएं के साथ-साथ पानी की बौछार दिख रही है। इधर बीजेपी की ओर से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें राज्य के अलग-अलग जिलों से कोलकाता पहुंच रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश करते बंगाल पुलिस के जवान दिख रहे हैं।

बंगाल पुलिस के जवान बीजेपी वर्कर्स को रोकने की कोशिश करते दिख रहे हैं। लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस की घेरेबंदी को पार कर आगे जाने की कोशिश करते दिखे। जिसके बाद बंगाल पुलिस के जवानों ने बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के जवानों के बीच झड़प रानीगंज रेलवे स्टेशन, सियालदह, हावड़ा के साथ-साथ कोलकाता के कई स्थानों पर हुआ। इधर बीजेपी के नबान्न चलो अभियान के तहत कोलकाता में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 144 लगा दी गई है। झड़प के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर पुलिस पर पथराव भी किया गया है।


इधर दुर्गापुर रेलवे स्टेशन पर भी बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता नवान्न चलो रैली के लिए ट्रेन से पहुंचे। दुर्गापुर में उन्हें पुलिस के जवानों ने रोकने की कोशिश की। बीजेपी नेता अभिजीत दत्ता ने बताया कि हमलोग सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दुर्गापुर स्टेशन पर पहुंचे। जहां पर करीब 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस के जवानों ने रोका। नवान्न चलो रैली को लेकर बंगाल के अन्य शहरों से भी बीजेपी के कार्यकर्ता कोलकाता पहुंच रहे हैं।


बता दें कि बंगाल में राज्य सचिवालय नबान्न इलाके में स्थिति है। यह एक हाई सिक्युरिटी जोन है। यहां धारा 144 लागू रहता है। इस इलाके में एक साथ चार लोग एकत्रित नहीं हो सकते हैं। ऐसे में बंगाल पुलिस ने बीजेपी की नबान्न चलो रैली को अनुमति नहीं दी थी। हावड़ा जिला पुलिस ने सोमवार को बीजेपी को भेजे गये पत्र में साफ कर दिया है कि पुलिस बीजेपी के 'नबान्न अभियान' को अनुमति नहीं देती है। इसके बाद भी बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि हमारा नबान्न अभियान होगा।

यह भी पढ़ें - पुलिस ने नहीं दी अनुमति, फिर भी BJP ने ‘नबान्न चलो अभियान’ के लिए बुक की ट्रेनें


मालूम हो कि बंगाल बीजेपी ने नबान्न अभियान को सफल बनाने के लिए उत्तर बंगाल और जंगलमहल से कार्यकर्ताओं को लाने के लिए 7 ट्रेन बुक किये हैं, लेकिन बंगाल पुलिस और ममता बनर्जी सरकार अभियान को विफल बनाने के लिए जी-जान से जुटी हैं। सोमवार को ट्रेन में सवार होकर कोलकाता आने वाले बीजेपी समर्थकों की धरपकड़ शुरू हो गई है।