30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने नहीं दी अनुमति, फिर भी BJP ने ‘नबान्न चलो अभियान’ के लिए बुक किया ट्रेन, कल ममता सरकार से टकराव तय

पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ बंगाल बीजेपी ने ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ नबान्न चलो अभियान का आह्वान किया है। भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ने कहा है कि यह भाजपा का विरोध नहीं है, बल्कि बंगाल के सभी लोगों का विरोध है। ममता बनर्जी को जवाब देना होगा कि उनकी सरकार ने बंगाल के लोगों को धोखा क्यों दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 12 Sep 2022, 10:08 PM IST

Police denies permission for BJP's 'Nabanna Chalo' march setting the stage for clash with TMC government

Police denies permission for BJP's 'Nabanna Chalo' march setting the stage for clash with TMC government

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कल नबान्न चलो रैली निकालेगी। सोमवार को कार्यकर्ता इसकी तैयारी करते दिखे। कार्यकर्ता झंडे, पोस्टर और बैनर लगा रहे थे। मंगलवार को बीजेपी के कार्यकर्ता राज्य सचिवालय नबान्न की ओर मार्च करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ ये खबर मिली है कि हावड़ा जिला पुलिस ने सोमवार को बीजेपी को भेजे गये पत्र में साफ कर दिया है कि पुलिस बीजेपी के 'नबान्न अभियान' को अनुमति नहीं देती है। नबान्न अभियान को अनुमति नहीं देने के बावजूद बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने साफ कर दिया है कि मंगलवार को नबान्न अभियान होगा।


हावड़ा के पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय की ओर से बंगाल बीजेपी को लिखे पत्र में कहा गया है कि नबान्न यानी राज्य सचिवालय एक हाई सेक्युरिटी जोन है। यहां धारा 144 लागू रहता है। इस इलाके में एक साथ चार लोग एकत्रित नहीं हो सकते हैं। वहीं, बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, "धारा 144 लगाने से कोई लाभ नहीं होगा।" भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ने कहा, "यह रैली केवल भाजपा का विरोध नहीं है, बल्कि यह बंगाल के सभी लोगों का विरोध है। इस रैली से वेस्ट बंगाल सीएम ममता बनर्जी को जवाब देना होगा कि उनकी सरकार ने बंगाल के लोगों को धोखा दिया है।"


बता दें कि बंगाल बीजेपी नबान्न अभियान की जोरदार तैयारी कर रही है। बीजेपी के नेता तीन दिशाओं से एक विशाल जुलूस के साथ आगे बढ़ेंगे। नवान्न की ओर जुलूस कॉलेज स्ट्रीट, हावड़ा मैदान और संतरागाछी की ओर से निकलेगा। बताया जा रहा है कि बंगाल बीजेपी ने नबान्न अभियान को सफल बनाने के लिए उत्तर बंगाल और जंगलमहल से कार्यकर्ताओं को लाने के लिए 7 ट्रेन बुक किये हैं, लेकिन बंगाल पुलिस और ममता बनर्जी सरकार अभियान को विफल बनाने के लिए जी-जान से जुटी हैं। सोमवार को ट्रेन में सवार होकर कोलकाता आने वाले बीजेपी समर्थकों की धरपकड़ शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: West Bengal News: ED दफ्तर पहुंची अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर, कोयला घोटाले के संबंध में होगी पूछताछ