
2 Killed, 1 Injured In Bomb Explosion In Malda
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के गोपालपुर इलाके में आज सुबह देसी बम फटने की घटना सामने आई है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि रविवार तड़के हुए इस बम विस्फट में दो लोगों की मौत हो गई, मृतकों की पहचान फरजान एसके जिसकी उम्र 45 साल है और सफीकुल इस्लाम जिसकी उम्र 30 साल है की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "स्थानीय लोगों ने देर रात बड़े धमाके की आवाज सुनी। जब तक हमारे कर्मी इलाके में पहुंचे, तब तक तीन घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। डॉक्टर्स ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य व्यक्ति का मालदा चिकित्कीय कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज हो रहा है। घटना वाले इलाके में बम निरोधक दस्ता तैनात कर दिए गए हैं और स्थिति नियंत्रण में हैं।"
पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि घटना वाले स्थान से कुछ कच्चा माल मिला है, जिनका इस्तेमाल देर रात देसी बम बनाने में किया जा रहा था। इस बात की भी जांच की जा रही है कि इनके पास इतनी मात्रा में विस्फोटक कहां से आए और बम बनाने के मकसद का भी पता लगाया जा रहा है। इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में कोरोना के साथ अब 'ब्लैक फीवर' का कहर, 11 जिलों से 65 मामले
यह भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू का समर्थन न करने पर बुरी फंसी ममता बनर्जी, BJP ने बताया आदिवासी विरोधी
Published on:
17 Jul 2022, 2:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.