31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10वीं पास करोड़पति चंपई सोरेन की क्या है नेटवर्थ, हेमंत सोरेन को दे पाएंगे टक्कर

Champai Soren Net Worth: चंपई सोरेन ने 10वीं तक की पढ़ाई की है। साथ ही उनका राजनीतिक एक्सपीरियंस भी बहुत ज्यादा है। नेटवर्थ की बात करें तो जानकारी के अनुसार चंपई सोरेन के पास करीब 2.28 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 1 Feb 2024, 7:33 PM IST

चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन

चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन

जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे हेमंत सोरेन को ED ने गिरफ्तार कर लिया। हेमंत की गिरफ्तारी के बाद अब झारखंड का नया सीएम कौन होगा इस पर उथल-पुथल के बीच आखिरकार जेएमएम और कांग्रेस ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना है। चंपई सोरेन भी करोड़पति हैं। अगर नेटवर्थ की बात करें, तो में ये हेमंत सोरेन से काफी पीछे हैं।

करोड़पति CM हैं चंपई सोरेन
चंपई सोरेन की पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई की है। साथ ही उनका राजनीतिक एक्सपीरियंस भी बहुत ज्यादा है। नेटवर्थ की बात करें तो जानकारी के अनुसार चंपई सोरेन के पास करीब 2.28 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। इसमें 70,000 रुपए कैश है। वहीं उनकी पत्नि और बच्चों सहित बैंक अकाउंट्स में 60,19,072 रुपये जमा शामिल है।

कार-बंदूकें और जमीन के मालिक, लेकिन कर्जदार

चंपई सोरेन के नाम तीन गाड़ियां रजिस्टर्ड हैं। एक 34 लाख रुपये की Toyota Fortuner है। वहीं उनकी पत्नी के नाम दो गाड़ियां हैं, जिनकी वैल्यू 66 लाख रुपए है। ज्वैलरी के नाम पर उनके पास 1,23,640 रुपये का 40 ग्राम सोना है। उनकी पत्नी के पास करीब 5 लाख रुपए से ज्यादा के जेवर हैं। चंपई सोरेन के पास करीब 2.5 लाख रुपए के हथियार भी हैं। इसमें 1 लाख रुपये की पिस्टल, 95 हजार रुपए की राइफल और 45 हजार रुपए की एक डबल बैरेल बंदूक शामिल है। हेमंत सोरेन की तरह चंपई सोरेन ने शेयर-डिबेंचर या फिर किसी सेविंग स्कीम्स में कोई निवेश नहीं कर रखा है।
अचल संपत्ति की बात करें, तो चंपई सोरेन के पास 39,52,000 रुपये की एग्रकल्चर लैंड, एक घर जिसकी कीमत 9 लाख रुपये है। वहीं पत्नी के नाम पर 4,42,000 रुपये की एक लॉन एग्रीकल्चर लैंड है। चंपई सोरेन के पास कुल मिलाकर 2 करोड़ रुपये के आस-पास संपत्ति है। हालांकि चंपई सोरेन के ऊपर 76 लाख रुपए का कर्ज भी है।

हेमंत सोरेन की नेटवर्थ ज्यादा है

ईडी के शिकंजे में आए हेमंत सोरेन बहुत ज्यादा अमीर हैं। उनकी नेटवर्थ चंपई सोरेन से 8 करोड़ रुपए से ज्यादा है। 2019 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, हेमंत सोरेन की कुल संपत्ति 8,51,74,195 रुपए है। साथ ही महज 2,84,220 रुपए का कर्ज है। उनके बैंक खातों में 25 लाख रुपए जमा हैं। वहीं अपनी पत्नी के साथ शेयर, बॉन्ड्स और डिवेंचर्स में उन्होंने 7,24,612 रुपये का निवेश किया है। इसके अलावा सोरेन दंपति के पोस्ट ऑफिस अकाउंट में 26,81,589 रुपए और LIC-ICICI की 70,05,638 रुपए की पॉलिसीज भी हैं।

हेमंत की पत्नी भी हैं करोड़पति
हेमंत सोरेन के पास एक टाटा सफारी कार है जिसकी कीमत 13 लाख रुपए है। उनकी पत्नी के नाम पर 5,50,000 रुपए की कीमत की एक मारुति सियाज कार है। इसके अलावा उनके नाम पर 55,000 रुपये कीमत की एक राइफल और 3 लाख कीमत की Household Mat है। वहीं दूसरी तरफ हेमंत के पास ज्वैलरी के नाम पर कुछ भी नहीं है। इनकी पत्नी कल्पना के पास 655 ग्राम सोना और 20 किलोग्राम चांदी है। अचल संपत्ति की बात करें, तो उनके नाम पर बोकारो और अंगारा रांची में दो प्लॉट हैं। बोकारो में एक घर है इस घर की वैल्यू 1 करोड़ से अधिक है। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के नाम पर 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की तीन कॉर्शियल बिल्डिंग्स भी हैं।
ये भी पढ़ें:केन्‍द्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर का दावा देश में इतने दिनों के अंदर लागू हो जाएगा नागर‍िकता संशोधन अध‍िन‍ियम, जानिए क्या है CAA