लड़की ने अपनी दास्तां सुनाते हुए कहा, मुझे यकीन है कि मुझे नशे की दवा (roofied) दी गई होगी। मैं जागी तो वह मेरे साथ रेप कर रहा था। उसे रोकने की मेरी कोशिशों के बावजूद, वह नहीं रुका और रेप करता रहा। उसने मुझे बहुत गुस्से में तीन बार थप्पड़ भी मारे, जिससे मैं डर गई। वह जगह उसके दोस्त की थी। वे सभी उसे प्रोटेक्ट करने के लिए आगे आ गए। इससे पहले कि मैं मदद मांग पाती, उन्होंने मुझे बाहर निकालने की कोशिश की। यहां तक कि उन्होंने मुझे धमकी भी दी। जाने के बाद उसने घटनास्थल से भागने का प्रयास किया।