सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पत्नी पूनम ने अरविंद को कॉल कर कहा कि बेटे की तबियत खराब है। अरविंद करीब ढाई बजे घर पहुंचा ताे पत्नी की गोद में बेटा बेहोश था। महिला ने बताया कि ये स्कूल से आया था। पीने का पानी दिया और फिर ये बेहोश हो गया। बच्चे को पास के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बच्चे के गले पर निशान देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद सेक्टर-18 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सोमवार रात मामले में अरविंद के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की। वहीं, एसीपी उद्योग नवीन शर्मा ने बताया कि मामले में महिला से पूछताछ की जा रही है। उसने हत्या करना कबूल किया है। वारदात में अन्य किसी के शामिल होने के तथ्य पर भी जांच चल रही है