इसके साथ ही, उन्होंने भारत सरकार की वर्तमान विदेश नीति की कड़ी आलोचना भी की है। आईएएनएस के साथ बातचीत में अय्यर ने कहा कि हाल में भारत के साथ तनावों के दौरान चीन पूरी तरह से पाकिस्तान के साथ खड़ा था, वह युद्ध में हर तरह से उसकी मदद कर रहा था। इसके बावजूद, भारत चीन के साथ कूटनीतिक बातचीत के लिए तैयार है। फिर पाकिस्तान के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया क्यों है?