
udhayanidhi stalin
World cup 2023: शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत अपने नाम की। भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार पाकिस्तान को 8 वीं बार हराया। इस मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आउट होने पर कुछ भारतीय फैन्स ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए थे, जिसका वीडियो शेयर कर तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने नाराजगी जाहिर की थी। अब भारतीय जनता पार्टी ने उदयनिधि के बयान पर पलटवार किया है।
DMK नेता उदयनिधि स्टालिन के बयान के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता गौरव भाटिया ने पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘नफरती डेंगू मलेरिया मच्छर फिर निकला है विष घोलने जब मैच रुकवा कर फील्ड पर नमाज पढ़ी जाती है तो तुम्हें सांप सूंघ जाता है. सृष्टि के हर कन कन मे हमारे प्रभु श्री राम बसते है, तो बोलो जय श्री राम।'
मु. रिजवान के सामने लगे थे ‘जय श्री राम’ के नारे
दरअसल, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान आउट होकर पवैलियन लैट रहे थे, इस दौरान भारतीय फैंस ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने लगे। इस मामले पर DMK नेता उदयनिधि का रिएक्शन आने के बाद कई लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। हालांकि कुछ लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा की वायरल हुई पर्सनल फोटोज, TMC नेता ने दी अपनी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा ?
Updated on:
16 Oct 2023, 3:20 PM IST
Published on:
16 Oct 2023, 3:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.