31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Wrestlers Protest: बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी पर अड़े पहलवान, सरकार को 15 जून तक का दिया समय

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में शनिवार को हरियाणा के सोनीपत में महापंचायत में सरकार को 15 जून का समय दिया है। पहलवान बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी पर अड़े हुए है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 10 Jun 2023, 3:05 PM IST

Wrestlers Protest

Wrestlers Protest

Wrestlers Protest: हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को पहलवानों के समर्थन में महापंचायत हुई। इस महापंचायत के बाद पहलवानों ने सरकार को एक बार फिर चेतावनी दी है। इसमें भारतीय कुश्ती महांसघ (WFI) के निर्वतमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की। पहलवानों ने कहा कि सरकार 15 जून तक कोई निर्णय नहीं लेती है तो आगे की रणनीति की घोषणा की जाएगी। इसी बीच पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने सबसे पहले बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार किया जाए।


बृजभूषण सिंह बाहर रहेगा तो डर का माहौल बना रहेगा

महापंचायत के बाद साक्षी मलिक ने कहा कि जब तक बृजभूषण सिंह बाहर रहेगा तब तक डर का माहौल बना रहेगा। उन्होंने कहा कि पहलवानों को लोगों का समर्थन मिल रहा है। हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं बजरंग पुनिया ने कहा कि ये बहन बेटियों की मान सम्मान की बात है। इस आंदोलन में दिल से लगे हुए हैं। कोई राजनीति नहीं कर रहे हैं। हमे जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम रूकने वाले नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय