30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरिद्वार हेट स्पीच मामले में पुलिस ने यति नरसिम्हा को किया गिरफ्तार

हरिद्वार धर्म संसद में हुई हेट स्पीच (Hate Speech) के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने यति नरसिंहानंद (Yeti Narasimhanand) को गिरफ्तार कर लिया। धर्म संसद मामले में अभी तक हुई ये दूसरी गिरफ्तारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arsh Verma

•

Updated: 15 Jan 2022, 11:49 PM IST

yeti narasimhananda arrested for haridwar dharm sansad hate speech

yeti narasimhananda

हरिद्वार धर्म संसद में हुई हेट स्पीच (Hate Speech) के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार कर लिया। धर्म संसद मामले में अभी तक हुई ये दूसरी गिरफ्तारी है। आपको बता दें कि इससे पहले इस मामले में वसीम रिजवी उर्फ जीतेंद्र त्यागी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद संतों में आक्रोश फैल गया है। गिरफ्तारी से कुछ समय पहले ही धर्म संसद कोर कमेटी ने शांभवी आश्रम में बैठक करके 3 दिन से अनशन कर रहे यति नरसिंहानंद और अमृतानंद अनशन खत्म करने को राजी हो गए थे।

क्या था मामला:
आपको बता दें कि हरिद्वार में पिछले दिनों हुई धर्म संसद में ये आरोप लगा था कि इस धर्म संसद में एक धर्मविशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसे लेकर काफी विवाद मचा हुआ है। हेट सपीच मामले में दर्ज प्राथमिकी में 10 से अधिक लोगों के नाम हैं। इसमें नरसिंहानंद, त्यागी और अन्नपूर्णा शामिल हैं।

हरिद्वार आते वक्त हुई थी रिजवी की गिरफ्तारी:
भड़काऊ भाषण को लेकर वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी जिन्होंने हालही में अपना धर्म परिवर्तन किया था, पुलिस ने त्यागी को नारसन बॉर्डर से हरिद्वार आते हुए गिरफ्तार कर लिया गया था. सीजीएम कोर्ट ने जितेंद्र नारायण त्यागी की जमानत खारिज कर दी है। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने पिछले महीने हिंदू धर्म अपनाया था और अपना नाम बदलकर जीतेंद्र सिंह नारायण त्यागी रख लिया था।

यह भी पढ़ें-दिल्ली सरकार का नया आदेश, अब दो डॉक्टर द्वारा किया जायेगा कोरोना के मरीजों का इलाज

रिजवी की गिरफ्तारी के वक्त मोजूद थे यति:
हरिद्वार में हुई धर्म संसद में पहली गिरफ्तारी के वक्त नरसिंहानंद भी वहां मौजूद थे। उन्होंने पुलिस को जीतेंद्र त्यागी की गिरफ्तारी रोकने की कोशिश करते हैं। नरसिंहानंद ने पुलिस से कहा था कि वसीम रिजवी हमारे भरोसे ही हिंदू बने हैं। हेट स्पीच मामले में दर्ज मुकदमे में मेरा भी नाम है, मुझे भी साथ लेकर चलो। इस पर पुलिस ने कहा था कि हमें लीगल प्रोटोकाल के तहत गिरफ्तारी करनी है। आप भी गाड़ी से साथ चल सकते हैं। इसके बाद नरसिंहानंद भड़क जाते हैं और पुलिस की टीम से कहते हैं कि तुम सब मरोगे और अपने बच्चों को भी मरवाओगे।


यह भी पढ़ें-SBI ने बढ़ाई फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर, जानिए क्या है नई दरें