11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाई को खुली चुनौती देगी बहन, आंध्रप्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष बनी वाईएस शर्मिला रेड्डी

YS Sharmila Reddy : वाईएस शर्मिला रेड्डी को तत्काल प्रभाव से आंध्र प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इकसे लिए कांग्रेस ने आदेश जारी कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 16 Jan 2024, 4:19 PM IST

ys_sharmila_congress_weapon_for_andhra_pradesh_polls_gets_president_post__1.png

YS Sharmila Reddy : लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी ने आंध्रप्रदेश में बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस ने वाईएस शर्मिला रेड्डी को तत्काल प्रभाव से आंध्रप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। निवर्तमान अध्यक्ष गिदिगु रुद्र राजू प्रदेश समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे। शर्मिला के कांग्रेस में आने के बाद ही पद दिए जाने की चर्चा जोरों पर थी। वाईएस शर्मिला रेड्डी वर्तमान मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डीकी बहन हैं।
ऐसे में कांग्रेस ने वाईएस शर्मिला रेड्डी को अध्यक्ष बनाकर अपने ही भाई के खिलाफ चुनावी दंगल में उतार दिया है। कांग्रेस के इस कदम से आंध्रप्रदेश की राजनीति दिलचस्प होगी। हाल में हुए तेलंगाना विधानसभा चुनाव में शर्मिला ने कांग्रेस का खुला समर्थन किया था। इसके बाद 4 जनवरी को शर्मिला ने अपने पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया था। इस कदम से ही इस बात की चर्चा चोरों से चल रही थी कि कांग्रेस शर्मिला को कोई बड़ा पद दे सकती है।
वाईएस शर्मिला रेड्डी ने पार्टी की तरफ से मिली जिम्मेंदारी को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस देश की सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। यह अटूट रूप से सभी वर्गों की सेवा करती है। सभी वर्गों को एकता के सूत्र में पिरोती है। गौरतलब है कि शर्मिला ने कुछ दिनों पहले ही वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया था।

यह भी पढ़ें :गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, खालिस्तानी आतंकी ने जारी किया वीडियो