29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी से परेशान आकर 131 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा पति, 4 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

-पत्नी से परेशान पति का हाई वोल्टेज ड्रामा-131 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा पति-करीब 4 घंटे पुलिस ने की मशक्कत, तब नीचे उतरा-पत्नी से मामूली विवाद पर पति ने इस तरह किया ड्रामा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Sep 2022, 1:45 PM IST

News

पत्नी से परेशान आकर 131 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा पति, 4 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

विरेंद्र सिंह राजपूत की रिपोर्ट

नीमच. मध्य प्रदेश के नीमच जिले के अंतर्गत आने वाले जीरन क्षेत्र के हरवार गांव में एक युवक अपनी पत्नी से परेशान आकर 131 फीट ऊंचे बीएसएनएल कंपनी के नेटवर्क टॉवर पर चढ़ गया। युवक को टॉवर पर चढ़ता देख इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक को टॉवर से नीचे उतारा, तब कहीं जाकर इलाके के लोगों के साथ साथ पुलिस ने राहत की सांस ली।


जानकारी के अनुसार, जीरन के ग्राम हरवार में रहने वाले घर जमाई 45 वर्षीय गोपाल मीणा, पिता हक्का मीणा बुधवार शाम 5 बजे गांव में बने 131 फीट ऊंचे बीएसएनएल के टाॅवर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने जैसे ही उसे टॉवर चढ़ता देखा तो उन्होंने उसे काफी समझाने पर भी कोशिश की, बावजूद इसके युवक ने किसी की एक न सुनी। हालात बिगड़ते द्ख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो युवक को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, फिर भी युवक नहीं माना। बताया जा रहा है कि, पुलिस ने करीब साढ़े तीन घंटे उसे समझाने की कोशिश की, तब कहीं जाकर युवक को नीच उतारा जा सका। नीचे उतारकर पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले आई।

यह भी पढ़ें- नाबालिग को निर्वस्त्र कर मुर्गा बनाकर बेरहमी से पीटा, आरोपियों के साथ वीडियो वायरल करने वालों को ढूंढ रही पुलिस


पत्नी से विवाद हुआ तो टॉवर पर चढ़ा युवक

थाना में हुई युवक से पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि, टॉवर पर चढ़ने से पहले गोपाल का उसकी पत्नी से मामूली विवाद हुआ था। वो अपनी पत्नी को मजदूरी पर जाने के लिए मना कर रहा था। लेकिन पत्नी ने उसकी बात नहीं सुनी, जिससे नाराज होकर वो टॉवर पर चढ़ गया। वहीं, दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि, गोपाल शराब पीने का आदी है। बुधवार को भी सुबह से ही उसने शराब पी रखी थी। इसके बाद शाम 5 बजे उसने टॉवर पर चढ़कर हंगामा किया।