ये हैं नियम
दरअसल, टिकट कैंसिलेशन को लेकर रेलवे जो चार्ज वसूलती है वो इस प्रकार हैं। अगर टिकट को चार्ट तैयार होने से 48 घंटे पहले कैंसिल करवाते हैं तो फर्स्ट एसी में 240 रुपये, सेकंड एसी में 200 रुपये, थर्ड एसी में 180 रुपये और स्लीपर या जनरल में 60 रुपये प्रति यात्री कटता है। वहीं, अगर 12 घंटे पहले टिकट कैंसिल करवाते हैं तो टिकट की राशि की 25 फीसदी राशि काटी जाती है।