बता दें कि देश के 12 राज्यों में अब तक ओमिक्रॉन के 145 नए मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के मुताबिक अब तक महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 48 नए मामले, दिल्ली में 22 केस, तेलंगाना में 20 मामले, राजस्थान में 17 मामले, कर्नाटक में 14 केस, केरल में 11, गुजरात में 7, उत्तर प्रदेश में 2, आंध्र प्रदेश में 1, तमिलनाडु में 1, बंगाल में 1 और चंडीगढ़ में ओमिक्रॉन का 1 मामला मिला है।