एक हफ्ते पहले भी तीन सांप पकड़े गए थे
बता दें कि आबादी वाले इलाके में इस सीजन में सांप मिलने की यह पहली घटना नहीं है, एक हफ्ते पहले भी दिल्ली के 3 और इलाकों में सांप की सूचना मिली थी। बादली गांव स्थित एमसीडी हेल्थ सेंटर के मेडिकल सप्लाई रूम में 5 फीट लंबा नाग बरामद किया गया था। वहां भी एनजीओ की टीम के लोग आकर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ पाए। दूसरा नाग लक्ष्मी बाई नगर स्थित सरकारी स्कूल में बरामद मिला था। इस 4 फुटे लंबे नाग को भी निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ी थी। तीसरा नाग जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कैंपस में स्थित गर्ल्स विंग में बरामद हुआ था। इसके बाद वहां हड़कम्प मच गया था। वहां भी एनजीओ की टीम ने जाकर उसे पकड़ा।