4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्‍छी खबर : 51 माफियाओं ने कहा कि अब जिंदगी में कभी नहीं बेचेंगे अवैध शराब

51 माफियाओं ने पूरे परिवार के साथ संगम विहार थाने आकर शपथ उठाई कि वे अब जिंदगी में कभी अवैध शराब का कारोबार नहीं करेंगे।

2 min read
Google source verification
delhi crime

अच्‍छी खबर : 51 माफियाओं ने कहा कि अब जिंदगी में कभी नहीं बेचेंगे अवैध शराब

नई दिल्ली : दिल्‍ली से मंगलवार को एक अच्‍छी खबर सामने आई। दशकों से अवैध शराब का कारोबार कर रहे 51 माफियाओं ने शराब न बेचने की कसम खाई। अपने पूरे परिवार के साथ संगम विहार थाने आकर इन माफियाओं ने पुलिस के सामने यह शपथ उठाई कि वे परिवार चलाने के लिए दूध बेचेंगे या ढाबा चलाएंगे, पर अपने बच्‍चों को इस गंदे धंधे में नहीं उतरने देंगे। इतना ही नहीं इन शराब माफियाओं ने यह भी कहा कि वे अपने इलाके में महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनओं को ीज्ञी रोकेंगे। अगर किसी ने इनके साथ छेड़छाडड़ की तो उसकी जमकर खबर लेंगे।

पुलिस है खुश
साउथ दिल्ली के संगम विहार इलाके के इन बदमाशों में आए बदलाव से पुलिस भी खुश है, क्योंकि पुलिस महकमे में इस इलाके को अपराधियों के बड़े अड्डों में से एक माना जाता है। डीसीपी साउथ रोमिल बानिया ने बताया कि इनमें यह बदलाव पुलिस के डर से नहीं आया है, बल्कि सच में इनका हृदय परिवर्तन हुआ है और इसका श्रेय संगम विहार थाने के एसएचओ उपेंद्र सिंह को जाता है। इस काम पर उन्‍होंने काफी मेहनत की है और यह उनके मेहनत की ही नतीजा है कि उपेंद्र सिंह शराब माफियाओं को यह समझाने में कामयाब रहें कि यह न तो उनके लिए और न ही उनके परिवार के लिए अच्‍छा है।

पुलिस डेढ़ साल से कर रही थी इस मिशन पर काम
रोमिल बानिया बताया कि पुलिस इस अभियान पर डेढ़ साल से लगी थी। संगम विहार थाने के एसएचओ इस मिशन पर अपनी पूरी ऊर्जा से लगे थे। इसी का नतीजा है कि इनका हृदय परिवर्तन हुआ है। ऐसा नहीं है कि इन्‍होंने एनकाउंटर या संपत्ति जब्‍त होने के भय से ऐसा किया है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि उन्‍हें अब इस बात का एहसास हो गया है कि वह जो कर रहे हैं वह धंधा गंदा है।

पत्रिका लाइव अपडेट