1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक शख्स को मिला नोटों से भरा हुआ बैग, क्रिसमस गिफ्ट समझ मालिक को लौटाया

Bag Filled with money : 63 साल के बुजुर्ग का छूट गया था बैग, रुपए वापस मिलने से हुआ खुश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 28 Dec 2019, 5:37 PM IST

Bag Filled with money

Bag Filled with money

नई दिल्ली। आज के जमाने पर अगर किसी को एक रुपए भी मिलता है तो वो तुरंत उसे अपनी जेब में डाल लेता है। ऐसे में रुपयों से भरे बैग (bag filled with money) को देख लोगों की नीयत का बिगड़ना तय है। मगर इन सब बातों को एक शख्स ने गलत साबित कर दिया। उसे पेड़ के नीचे नोटों से भरा बैग मिला इसके बावजूद उसने इसे अपने पास रखने की जगह इसे उसके मालिक को वापस दे दिया।

यह घटना जर्मनी की है। क्रिसमस वाले दिन एक 51 वर्षीय शख्स को नोटों से भरा बैग मिला। जिसमें 17000 डॉलर कैश यानि करीब 12 लाख रुपए थे। मगर रुपए देखते ही शख्स ने इसे बैग के असली मालिक को वापस लौटाने का फैसला किया। उसने काफी खोजबीन की। जिसमें पता चला कि 63 वर्ष का एक व्यक्ति बैग भूल गया था। पुलिस के सामने शख्स ने असली मालिक को उसे रुपए वापस लौटा दिए।

रुपए मिलने की खुशी में बुजुर्ग ने जब शख्स को कुछ रुपए बतौर तोहफा देना चाहा तो उसने रुपए लेने से मना कर दिया। शख्स का कहना है कि क्रिसमस के मौके पर वो इसे नहीं रख सकता। किसी को उसका खोया सामाना लौटाना पुण्य का काम होता है। क्रिसमस एक पवित्र त्योहार है ऐसे में खुशियां बांटना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़