आपको बता दें कि पीड़ित महिला की पहचान 24 वर्षीय सुषमा के रुप में की गई है। पुलिस ने गुरुवार को पीड़ित महिला का बयान लेकर पति और जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि सुषमा और उसके पति अभिमन्यु मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। दोनों की शादी 2015 में हुई थी। शादी के बाद वे दोनों दिल्ली आ गए और यहीं रहते थे। पुलिस ने बताया कि अभिमन्यु मेट्रो में अस्थायी कर्मचारी है। दोनों का बेटा आर्यन है। इस बीच किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरु हो गया। इस पर सुषमा मायके जाकर रहने लगी। हालांकि परिवारवालों ने दोनों के बीच समझौता भी करा दिया। इसके अलावे एक बार पति-पत्नी का झगड़ा मंडावली थाने भी पहुंचा, जहां पर पुलिस ने भी समझौता करा दिया था। लेकिन बीते 12 अगस्त की रात को अभिमन्यु ने अपनी भाभी के साथ मिलकर सुषमा और 10 माह के बच्चे को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।