1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक महिला ने अपना दूध दान कर बचाई 5 बच्चों की जान, लोगों ने कहा ये है सुपरमॉम

Donates Milk : गुजरात की रहने वाली है महिला, पेशे से हैं टीचर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 29 Dec 2019, 10:02 AM IST

Donates Milk

Donates Milk

नई दिल्ली। मां का दर्जा दुनिया में सबसे ऊंचा होता है। ऐसे में एक महिला ने दूसरों के बच्चों को अपना दूध पिलाकर (breast milk) उनकी जान बचा ली। दरअसल 5 बच्चे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती थे। वे दूध के सिवा और कुछ नहीं पी सकते थे। ऐसे में अहमदाबाद की रुशिना ने उन्हें अपना दूध पिलाया। जिससे उनकी जान बच गई। तभी से उन्होंने दूध दान (donate) करने का फैसला लिया।

एक शख्स को मिला नोटों से भरा हुआ बैग, क्रिसमस गिफ्ट समझ मालिक को लौटाया

रुशिना पेशे से टीचर हैं। वह 20 सितंबर 2019 के दिन मां बनी थी। तब उन्हें ख्याल आया था ना जाने कितनी ऐसी माएं होंगी जो अपने नवजात बच्चों को दूध नहीं पिला पाती होंगी। इसके बाद ही उन्होंने अपना दूध दान करने की ठानी थी। उन्होंने एक डॉक्टर से संपर्क किया, जो मिल्क बैंक प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं। अब तक वो करीब 12 लीटर दूध दान कर चुकी हैं। रुशिना चाहती हैं कि उनकी तरह दूसरी महिलाएं भी आगे आएं और इस नेक काम में अपना सहयोग दें। रुशिना के इस कदम से लोग और उनके घरवाले काफी खुश हैं। वो उन्हें सुपरमॉम कहकर बुलाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़