6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई दिल्ली
दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए AAP ने पीएम आवास तक किया मार्च
Play video

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए AAP ने पीएम आवास तक किया मार्च

दिल्ली को पूर्ण राज्य का हक दिलाने को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास की तरफ कूच किया। इस दौरान नेताओं ने पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने संबंधि नारे लगाए और मांग की।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 27 Aug 2018, 6:54 PM IST

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की लड़ाई लड़ रहे आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से अपनी आवाज को बुलंद किया है। दिल्ली को पूर्ण राज्य का हक दिलाने को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास की तरफ कूच किया। इस दौरान नेताओं ने पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने संबंधि नारे लगाए और मांग की। बता दें कि ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय की अगुवाई में यह मार्च निकाला गया। इस मार्च के दौरान गोपाल राय के साथ सभी नेता और कार्यकर्ता दिल्ली वालों के करीब 10 लाख लोगों के समर्थन पत्र का बंडल लेकर शामिल हुए। विधायक अल्का लाम्बा समेत अन्य विधायकों ने अपने सर पर समर्थन पत्र के बंडल को लेकर नारा लगाया तो वहीं बाकी नेता भी दिल्ली पाण्डे के साथ मिलकर जमकर नारेबाजे की।

AAP सरकार के कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा, कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

पीएम मोदी ने दिल्ली के साथ किया धोखा: राय

आपको बता दें कि मार्च निकालने से पहले श्रम मंत्री गोपाल राय ने मीडिया से बात की और दिल्ली के सातों भाजपा सांसदों के अलावा प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 में यह वादा किया गया था कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा। लेकिन अब जब पांच साल बीतने को है प्रधानमंत्री ने अपना वादा पूरा नहीं किया है। राय ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा हासिल नहीं होने के कारण भेदभाव की शिकार होना पड़ता है। यहां की सरकार को काम करने में हर मोड़ पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावे विकास कार्यों में हर मोड़ पर किसी न किसी तरह की अड़चनें पैदा की जाती है। राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए लड़ाई लड़ने की शुरूआत की है और जब तक पूर्णराज्य का दर्जा नहीं मिल जाता है तबतक यह लड़ाई जारी रहेगी।

केजरीवाल के शपथग्रहण से चर्चा में आया था यह कोल्डड्रिंक, अब पीएम मोदी के सुझाव पर बढ़ी डिमांड

पीएम से मिलने का मांगा समय

आपको बता दें कि इससे पहले आप नेताओं ने पूर्ण राज्य के संबंध में बातचीत के लिए पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा। इसके बाद सोमवार को 12 बजे दीनदयाल उपाध्य मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय से आप विधायक व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास की तरफ कूच करने की शरुआत की। बीते महीने भी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए एक अभियान शुरू किया था। इससे पहले आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दस लाख लोगों ने आप को समर्थन पत्र भेजा है। सोमवार को 12 बजे इन्हें प्रधानमंत्री को सौंपने के लिए आप कार्यकर्ता मार्च करेंगे।