इन राज्यों में हैं बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर समेत यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल, असम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल, मेघालय, छत्तीसगढ़, आंध्र, कर्नाटक, तमिलनाडू और केरल में 12 से 14 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा में भी अच्छी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों के लिए अलग-अलग चेतावनी भी जारी की है। खासकर इनमें से तटीय राज्यों के मछुआरों को समुद्र से दूर रहने के लिए की सलाह दी गई है।