सोसायटी ने भी इस घटना की पुष्टि की
इस बारे में मंदिर सोसायटी के प्रमुख अशिताव भौमिक ने जानकारी दी कि इम्तियाज़ुर रहमान ने अपनी पहचान छिपाई थी। बुकिंग अपनी बेटी इहिनी अम्बरीन के नाम से करवाई थी, जो सुनने में अरबी या मुस्लिम नाम जैसा नहीं लगता। हमें उनकी धार्मिक वास्तविकता का पता तब चला, जब एक पुजारी को संदेह हुआ और उन्होंने उनसे उनके गोत्र के बारे में पूछा। वह कोई जवाब नहीं दे सके, क्योंकि मुस्लिम गोत्र व्यवस्था का पालन नहीं करते और उनकी पत्नी को मुस्लिम से शादी करने के कारण हिन्दू नहीं माना जा सकता, क्योंकि विवाह के उपरान्त महिला अपने ससुराल का उपनाम तथा मान्यताओं को अंगीकार कर लेती है, और उसी समाज का हिस्सा बन जाती है। काली मंदिर सोसायटी के प्रमुख ने कहा कि हमने ऐसा हिन्दू परम्पराओं तथा रीति-रिवाजों के सम्मान के लिए किया।