25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रद्धा के बाद अब अंकिता के आरोपी हत्यारों का होगा नार्को टेस्ट! जल्द दाखिल होगी चार्ज शीट

श्रद्धा के आरोपी हत्यारे आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट हो चुका है, जिसमें उसने हत्या से जुड़े कई राज खोले हैं। इसके बाद अब अंकिता के आरोपी हत्यारों का नार्कों टेस्ट किया जाएगा, जिसके लिए पुलिस कोर्ट से परमिशन मागेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 5 Dec 2022, 7:53 AM IST

after-shraddha-ankita-s-accused-killers-will-now-have-a-narco-test-charge-sheet-will-be-filed-soon.jpg

After Shraddha, Ankita's accused killers will now have a narco test! charge sheet will be filed soon

अंकिता के आरोपी हत्यारों की जल्द ही मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं। दरअसल उत्तराखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) वी मुर्गेशन ने बताया है कि अंकिता मर्डर केस में जल्द चार्ज शीट फाइल होगी। हमारी जांच पूरी हो गई है। मामले में IPC की धारा 302, 201, 120 बी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त कई अन्य धाराओं में भी मामला दर्ज है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोर्ट में आरोपियों के नार्को टेस्ट के लिए याचिका देंगे, अनुमति मिलने पर नार्को टेस्ट होगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को अंकिता हत्याकांड से जुड़े पर्याप्त सबूत मिल गए हैं। पुलिस ने फॉरेंसिंक जांच सहित कई सबूत जुटा लिए हैं। हालांकि पुलिस का मानना है कि नार्को टेस्ट से इस हत्याकांड में शामिल कई VIP लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

इसी साल सितंबर में हुई थी अंकिता की हत्या
इसी साल सितंबर महीने में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या की गई थी, जिसमें उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। वहीं मुख्य आरोपी पुलकित के पिता ने अपने बेटे को सीधा-सादा बालक बताया है।

यह भी पढ़ें: 'वो सीधा-सादा बालक है, अपने काम पर ध्यान रखता है...' अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित के पिता का बयान

अय्याशी का अड्डा था रिजॉर्ट, राज न खुले इसलिए की गई हत्या
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि रिसॉर्ट में अवैध देह व्यापार का धंधा चलता था। वहीं रिजॉर्ट की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने भी अंकिता भंडारी की हत्या के बाद रिजॉर्ट में होने वाले गलत कामों को लेकर कई खुलासे किए गए थे। आरोप है कि हत्या के आरोपियों को डर था कि अंकिता रिजॉर्ट के बारे में राज खोल सकती थी। इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस को अंकिता की हत्या के 6 दिन बाद 24 सितंबर को शव बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें: 'अय्याशी का अड्डा था रिजॉर्ट, VIP के आते ही होती थी ये व्यवस्था', अंकिता से पहले वनंत्रा में काम चुकी लड़की ने खोले राज

यह भी पढ़ें: श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने नई गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की थी अंगूठी, लड़की ने पुलिस के सामने किए कई खुलासे

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग