ओडिशा के बिरसाल हवाई पट्टी के पास पायलट प्रशिक्षण संगठन (GATI) से संबद्ध एक सेसना-152 विमान सोमवार को ओडिशा में बिरसाल हवाई पट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में ट्रेनी पायलट घायल हुआ है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सोमवार को पुष्टि की कि ओडिशा में बिरसाल हवाई पट्टी पर उतरते समय एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ट्रेनी पायलट घायल हो गया।