बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) जल्द ही निर्देशक इंद्र कुमार (Indra Kumar) की फिल्म 'थैंड गॉड' (Thank God) में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अजय के अलावा रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसको खूब पसंद किया गया। हालांकि, फिल्म को लेकर विवाद भी छिड़ा हुआ है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म कायस्त लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचा रही है। फिल्म में भगवान चित्रगुप्त की भूमिका के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जो कुछ लोगों का कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। वहीं इन स्टार्स के फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।