
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के दौरे से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल चीन पहुंचे। शुक्रवार को डोभाल ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के शीर्ष अधिकारी यांग जेईची से मुलाकात की। बतादें कि डोकलाम विवाद के दोनों के बीच यह दूसरी मुलाकात है।
प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री भी करेंगे चीन का दौरा
भारतीय दूतावास के मुताबकि, दोनों देशों के टॉप डिप्लोमेट के बीच भारत-चीन बॉर्डर पर चर्चा हुई। हालांकि, इस चर्चा की पूरी जानकारी नहीं दी गई है। दोनों देश पिछले साल हुए डोकलाम सीमा विवाद के बाद संबंधों को पटरी पर लाना चाहते थे। इसके अलवा दोनों देशों के बीच कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बतादें कि यांग ने हाल ही में कम्युनिस्ट पार्टी के नए सेंट्रल फॉरेन अफेयर्स कमीशन के निर्देशक के रूप में पदभार संभाला है। जिसके बाद यह दोनों राजनयिकों की पहली बैठक है। कयास लगा जा रहा है कि डोभाल और आने वाले समय में विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री के दौरे से दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ आपसी संबंध पर भी दोनों देशों के बीच खुलकर बातचीत भी होगी।
शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री
गौरतलब है कि अगामी 24 अप्रैल को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी शंघाई सहयोग संगठन की विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेने के चीन की यात्रा करेंगे। दोनों मंत्री चीन सहित अन्य सदस्य देशों के अपने समकक्षों से भी सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा करेंगी। इसके बाद जून में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में भारत सहित 8 देश हिस्सा लेंगे। इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जून में चीन की यात्रा करेंगे। बतादें कि शंघाई सहयोग संगठन में चीन, भारत, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।
Published on:
13 Apr 2018 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
