कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने चुनाव आयोग के फैसलों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के फैसले मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा एकतरफा लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के सभी फैसले या तो सर्वसम्मति से या बहुमत के आधार पर लिए जाने चाहिए। उन्होंने Form 6 में किए गए बदलावों और Form 7 के कथित दुरुपयोग का भी मुद्दा उठाया। कार्ति चिदंबरम ने कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और सुप्रीम कोर्ट के सामने संबंधित फाइलें रखनी चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि ये फैसले किस प्रक्रिया के तहत लिए गए। उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार मौलिक अधिकार है, यह चुनाव आयोग की ओर से दिया जाने वाला कोई उपहार या एहसान नहीं है।