1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ में अरुण गोविल निभाएंगे ये रोल! फिल्म का ये सीन हो रहा है वायरल

बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों के बाद अब बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' एक्टर अक्षय कुमार नई फिल्म राम सेतु लेकर आ रहे हैं। फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसको लेकर तरह-तरह के रिक्शन्स देने को मिल रहे हैं। अब खबर आ रही है कि फिल्म में अरुण गोविल भी नजर आने वाले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 12 Oct 2022, 2:50 PM IST

akshay kumar movie ram setu has arun govil as ram this scene going viral on internet

akshay kumar movie ram setu has arun govil as ram this scene going viral on internet

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामसेतु (Ram Setu) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूच लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। ट्रेलर में अक्षय कुमार को उनकी टीम के साथ राम सेतु की खोज में दिखाया गया है, लेकिन इस बीच ट्रेलर में एक सेकंड से भी कम के एक सीन ने सबका ध्यान खींचा और अब उसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रेलर का वो सीन जमकर शेयर किया जा रहा है जिसमें एक हाथ पानी के भीतर किसी दूसरे हाथ को थामता नजर आ रहा है।

इस सीन के वायरल होते ही तहलका मच गया है। लोग इस सीन को देखने के बाद फैंस दावा कर रहे हैं कि फिल्म में अरुण गोविल राम का किरदार निभाते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- चेकअप करने आए डॉक्टर से शालीन भनोट ने की बदतमीजी

एक यूजर ने इस सीन को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- ये वो सीन होगा जहां हर शो में ताली पर ताली और सीटियां बजेंगी। इस सीन के लिए हर थिएटर को शंख ले जाने की अनुमति देनी चाहिए।

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि राम सेतु मूवी में हमारे लिए एक बहुत खास सरप्राइज है।

एक यूजर ने स्ट्रॉन्गली लिखा है कि फिल्म में अरुण गोविल राम का रोल प्ले कर रहे हैं।

हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा तो फिल्म आने के बाद ही होगा। इसे लेकर कोई आधारिक पुष्टि नहीं की गई है। राम सेतु का ट्रेलर रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक ओर जहां इसके ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है तो दूसरी ओर फिल्म को उम्मीदों के मुताबिक नहीं बताया जा रहा है।

कुछ लोग रामसेतु को बायकॉट भी कर रहे हैं। वहीं कई लोगों को ट्रेलर के अंत में अक्षय का हाथ में बड़ा सा पत्थर उठाना अजीब सा लग रहा है। फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दिवाली के शुभ मौके पर रिलीज हो रही राम सेतु अक्षय कुमार फैंस के लिए परफेक्ट गिफ्ट है। एक्शन एडवेंचरस फिल्म राम सेतु को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। लीड रोल में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरुचा, सत्या देव नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे कियारा और सिद्धार्थ

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़