दरअसल, गृह मंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान शनिवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में उनके साथ उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना, अर्ध सैनिक बलों और खूफिया एजेंसी के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान घाटी से आतंकियों का खात्मा करने के लिए जरूरी कदमों पर चर्चा हुई। फिलहाल गृहमंत्री अपने तीन दिवसीय दौरे से वापस आ चुके हैं।