दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जून के पहले सप्ताह के परीक्षाओं के ऑनलाइन मोड ( Online Mode ) में आयोजित किए जाने की घोषणा के बाद एएमयू ( AMU ) ने भी विभिन्न स्नातक एवं परा-स्नातक पाठ्यक्रमों का आयोजन जून 2021 माह के दौरान शुरू करने की घोषणा की है। विश्वविद्यालय के यूजी-पीजी कोर्सेस के वर्ष 2020-21 के दौरान फाइनल एवं इंटरमीडिएट सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन 1 जून 2021 से होगा। एएमयू द्वारा यह निर्णय विश्वविद्यालय के कुलपति, विभिन्न फैकल्टी के डीन, विभिन्न कॉलेजों/पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्यों और विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारिकयों की बुधवार, 25 मई 2021 को हुई ऑनलाइन मीटिंग के दौरान लिया गया। वहीं मेडिसीन, यूनानी मेडिसीन, इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी, लॉ और मैनेजमेंट कोर्सेस एवं रिसर्च के एएमयू एग्जाम 2021 के बारे में अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी।