15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘यह सिर्फ मेरी बेटी की लड़ाई नहीं, हर बेटी की लड़ाई है’, अंकिता की मां की भावुक अपील

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी ने अपनी बेटी के लिए इंसाफ की मांग करते हुए सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति रोकने और मामले की CBI जांच कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी बेटी की नहीं, बल्कि हर बेटी की लड़ाई है।
2 min read
Google source verification
Ankita Bhandari Case

अंकिता की मां की भावुक अपील

Ankita Bhandari Mother Soni Devi: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उनके माता-पिता अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए 14 अक्टूबर की रात को दिल्ली में इंडिया गेट पर धरने पर बैठे थे। अब मां सोनी देवी ने भावुक अपील करते हुए कहा है कि उनकी बेटी को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने सिक्किम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त व्यक्ति की नियुक्ति रोकने और पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग भी की। इसके साथ ही सोनी देवी ने कहा कि मैं अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांगती हूं। जिस व्यक्ति को राज्यपाल नियुक्त किया गया है, उसकी नियुक्ति रोकी जानी चाहिए। मैं इस मामले में सीबीआई जांच की भी मांग करती हूं।

‘मेरी बेटी की लड़ाई में साथ मत छोड़िए’

बता दें कि मीडिया से बात करते हुए अंकिता भंडारी की मां ने समाज के लोगों से अपनी लड़ाई में साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोगों ने पहले उनका और उनकी बेटी अंकिता का साथ दिया था, उसी तरह आगे भी उनका समर्थन जारी रखें। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मैं समाज से कहना चाहती हूं कि जैसे आपने पहले मेरा और मेरी बेटी अंकिता का साथ दिया, वैसे ही आगे भी मेरे साथ खड़े रहिए। यह सिर्फ मेरी बेटी की लड़ाई नहीं है, बल्कि हर बेटी की लड़ाई है। अंकिता की मां की इस अपील के जरिए उन्होंने मामले में न्याय की मांग को दोहराया और लोगों से इस लड़ाई में एकजुट रहने का आग्रह किया।

दुष्यंत गौतम के खिलाफ पिता का गुस्सा

पिता विरेंद्र सिंह भंडारी ने सरकार से दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति रद्द करने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि मामले में दुष्यंत कुमार गौतम का नाम सामने आया है और सीबीआई जांच जारी रहने के बीच उनकी नियुक्ति पर सवाल उठते हैं। विरेंद्र सिंह भंडारी ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि अगर इस समयसीमा में नियुक्ति रद्द नहीं की गई, तो देशभर और उत्तराखंड में लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

पिता का सवाल

विरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि वह इसी मांग को लेकर दिल्ली पहुंचे हैं। उनके मुताबिक, वह इंडिया गेट पर धरना देने के इरादे से एक दिन पहले दिल्ली आए थे। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब मामले की CBI जांच चल रही है, तो दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल कैसे नियुक्त किया गया।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग