मुख्यमंत्री ने पंजाब की स्थिति का जिक्र करते हुए भी विपक्ष पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, लोग आत्महत्या कर रहे हैं और ड्रग माफिया सक्रिय है, लेकिन विपक्ष इन मुद्दों पर बात नहीं करता। रेखा गुप्ता ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एक प्रोफेसर पर छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और उनका शोषण करने के आरोपों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष इन मामलों पर भी चर्चा नहीं करता। हालांकि, ये सभी आरोप मुख्यमंत्री ने अपने बयान में लगाए हैं।