1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर होली खेलती नजर आईं Anushka-Virat की बेटी Vamika! एक्ट्रेस ने शेयर की क्यूट फोटो

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की बेटी वामिका (Vamika) दिवाली के मौके पर होली खेलती नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की एक फोटो साझा की है, जो बेहद प्यारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 25 Oct 2022, 10:12 AM IST

दिवाली पर होली खेती नजर आईं Anushka-Virat की बेटी Vamika

दिवाली पर होली खेती नजर आईं Anushka-Virat की बेटी Vamika

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) औप क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहते हैं। इन दिनों विराट मैच में पाकिस्तान पर अपनी जीत को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच अनुष्का और विराट दिवाली की तैयारी करते भी नजर आए। हाल में अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो साझा की है, जिसमें उनकी क्यूट बेटी वामिका (Vamika) दिवाली के मौके पर होली के रंगों में नजर आ रही हैं। दरअसल, अनुष्का ने जो फोटो साझा की है उसमें एक्ट्रेस रंगोली बनाती नजर आ रही है, जिसके दौरान वामिका उन रंगों में रंगी नजर आ रही हैं। हालांकि, फोटो में वामिका का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकि उनके हाथ और पैर रंगों में नजर आ रहे हैं।


साथ ही इस फोटो को साझा करते हुए अनुष्का ने साथ में एक प्यारा सा कैप्शन में दिया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस कैप्शन में लिखती है 'दिवाली और होली एक ही दिन'। फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। वैसे अनुष्का और विराट की बेटी वामिका की अब तक मीडियया के एक भी तस्वीर मौजूद नहीं है। उनकी बस एक ही फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई थी।

इसके बाद अनुष्का और विराट ने बहुत सख्त लहजे में इस बात को लेकर अपने नाराजगी जताई थी और उस फोटो को मीडिया से हटाया गया था। उस वक्त वामिका की वो फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसको लेकर एक्ट्रेस ने अपनी खूब नाराजागी जताई थी। वहीं अनुष्का और विराट के फैंस उनकी बेटी वामिका का चेहरा देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में लोगों के टॉयलेट साफ किया करते थे पंजाबी सिंगर Gippy Grewal!


वहीं देखना ये हैं कि दोनों कब अपनी बेटी की पहली झलक अपनी मर्जी से अपने फैंस के सामने आते हैं ये देखना होगा। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान से मैच जिताकर लोगों का दिल खुश करते हुए सभी की दिवाली को और खास बना दिया। इसी मौके पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का भी काफी खुश और इमोशनल नजर आई थी।

इस खास मौके पर अनुष्का ने अपने इस्टाग्राम पर एक इमोशन पोस्ट साझा की थी। पोस्ट में एक्ट्रेस ने मैच के जीत की कुछ फोटोज साझा करते हुए देश को इतनी खुशी देने के लिए विराट का शुक्रिया अदा किया था। साथ ही उन्होंने लिखा था कि 'वामिका समझ नहीं पा रही है कि उसकी मां क्यों नाच रही थी। एक दिन वो समझ जाएगी कि उसके पिता ने उस रात अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। आप पर गर्व है'।

यह भी पढ़ें: 'Drishyam 2' की टिकटों पर मिल रहा 25% का डिस्काउंट!

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़