7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से तीन दिनी भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस, राजनाथ समेत इन नेताओं से करेंगे मुलाकात

ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस सुरक्षा संबंधों को बढ़ावा देने के लिए तीन दिनों के लिए भारत दौरे पर आ रहे हैं। मार्लेस केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अपनी पहली द्विपक्षीय रक्षा मंत्रियों की बैठक करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 20 Jun 2022, 11:41 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक करने के लिए 20 से 23 जून तक यानी आज सोमवार से भारत के दौरे पर होंगे। नई दिल्ली यात्रा से पहले ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने कहा कि वह अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह से मिलने के लिए उत्सुक हैं।

मार्लेस ने कहा, "मैं अपने समकक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने और हमारे पहले द्विपक्षीय रक्षा मंत्रियों की बैठक आयोजित करने के लिए उत्सुक हूं।" 23 मई को नवनिर्वाचित प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीज का पदभार संभालने के बाद मार्लेस की यह यात्रा ऑस्ट्रेलिया की पहली उच्च स्तरीय यात्रा है।

20-23 जून की अपनी यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री मार्लेस केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अपनी पहली द्विपक्षीय रक्षा मंत्रियों की बैठक करेंगे। रिचर्ड मार्लेस ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया और भारत व्यापक रणनीतिक साझेदार हैं। मैं भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया के रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।"

यह भी पढ़ें: देश के 6 हाईकोर्ट में नियुक्त हुए नए चीफ जस्टिस, जानें किसकी कहा हुई नियुक्ति

उपप्रधान मंत्री मार्लेस ने कहा, "मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और मैं हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रक्षा स्तंभ को बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

मार्लेस केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा नीति निर्माताओं और कर्मियों से संबंधित चर्चा भी करेंगे। उनके अलावा मार्लेस राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा से जुड़े नीति निर्माताओं और अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधान मंत्री की नई दिल्ली की यात्रा टोक्यो की अपनी यात्रा के बाद हो रही है, जहां उन्होंने जापानी समकक्ष नोबुओ किशी चीन के साथ इंडो-पैसिफिक में आक्रामकता के बढ़ते कृत्यों पर चर्चा की थी।

यह भी पढ़ें: 16 की उम्र में भी मुस्लिम लड़की कर सकती है शादी, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला