कंपनी ने कहा कि उनके कर्मचारी अब दफ्तर में आधे का नींद ले सकते हैं। तो वहीं कंपनी ने सोने का ऑफिशियल समय भी घोषित कर दिया है। इस बात पर भले ही आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन ये सच है। खबरों के मुताबिक बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी Wakefit ने अपने कर्मचारियों को एक मेल जारी किया है। जिसमें कहा गया कि वो दोपहर के वक्त आधे घंटे की नींद ले सकते हैं। कंपनी ने ट्विटर पर भी इसकी घोषणा की, जिसके बाद से फैसले की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। साथ ही लोग कंपनी के मैनेजमेंट की भी तारीफ कर रहे।