9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cyclone Asani: आज अंडमान से उठेगा ‘असानी’ चक्रवात, आंधी-तूफान की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो चक्रवात 'असानी' में बदल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह चक्रवात आज शाम तक अपना असर दिखाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 8 May 2022, 12:22 PM IST

Cyclone Asani: आज अंडमान से उठेगा 'असानी' चक्रवात, आंधी-तूफान की चेतावनी

Cyclone Asani: आज अंडमान से उठेगा 'असानी' चक्रवात, आंधी-तूफान की चेतावनी

तटीय राज्य ओडिशा पर इस समय दौरान चक्रवाती तूफान 'आसानी' का खतरा मंडरा रहा है। बंगाल की खाड़ी में आया तूफान रविवार यानी आज तीव्र होकर चक्रवात में बदल गया, जिसकी रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक है और इसके तेज होने की आशंका है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। इस साइक्लोन ने शनिवार को अंडमान सागर से बंगाल की खाड़ी में एंट्री की, जिसके बाद मौसम विभाग (IMD) ने झारखंड, ओडिशा और बंगाल में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है।

साल का पहला चक्रवाती तूफान 'असानी' के आने से पूर्वी तटीय राज्यों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ सकता है। ओडिशा तट के पास समुद्र की स्थिति 9 मई को खराब और 10 मई को और खराब हो जाएग। समुद्र में हवा की गति 10 मई को बढ़कर 80-90 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। हवा की ये स्थिति 11 मई तक बनी रहेगी और उसके बाद कम हो जाएगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार सुबह 8.30 बजे जारी बुलेटिन में कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान तूफान के उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ने और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होकर और तेज होने की आशंका है।''

मौसम कार्यालय के मुताबिक, चक्रवाती तूफान का नाम 'असानी' रखा गया है, जो 'क्रोध' के लिए इस्तेमाल सिंहली भाषा का शब्द है। यह तूफान अंडमान द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर से 380 किलोमीटर पश्चिम में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में केंद्रित है। आईएमडी के मुताबिक, चक्रवात के सोमवार को बंगाल की खाड़ी में 111 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आगे बढ़ने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 मई को ओडिशा के पुरी-गंजाम के समुद्री तटों से तूफान टकरा सकता है। IMD ने बताया तूफान के दौरान हवा की स्पीड 125 KM घंटा तक जा सकती है। इधर, बिहार-झारखंड के कुछ जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ओडिशा स्पेशल रिलीफ कमिश्नर पीके जेना ने बताया कि सरकार समुद्री तटों पर रहने वाले करीब 7.5 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजने की तैयारी कर चुकी है। तूफान की स्पीड अधिक रहने का खतरा हुआ, तो लोगों को तुरंत दूसरी जगह ले जाया जाएगा। ओडिशा सरकार ने खतरे को देखते हुए एनडीआरएफ की 17 और ओडीआरएएफ की 20 टीमों की तैनाती की हैं।

यह भी पढ़ें: Mothers Day 2022: कब, क्यों और कैसे हुई मदर्स डे मनाने की शुरुआत, जानें मां से जुड़े इस खास दिन का इतिहास

तो वहीं, चक्रवाती तूफान को देखते हुए पुरी और कटक समेत ओडिशा के 18 जिलों को चेतावनी जारी की गई है। ये जिले गंजम, गजपति, पुरी, खोरधा, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, भद्रक, बालासोर, नयागढ़, कटक, मयूरभंज, क्योंझर, ढेंकनाल, मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ और कंधमाल हैं।

चक्रवाती तूफान असानी का असर ओडिशा के अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि रांची और इसके आसपास 8 मई तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 9, 10, 11 व 12 मई को बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तट से टकरा सकता है 'असानी' चक्रवात, बिहार-झारखंड वालों को भी रहना होगा अलर्ट