भोजपुरी एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने गानों को लेकर काफी जाने जाते हैं। पवन सिंह इकलौते ऐसे भोजपुरी एक्टर है, जिनकी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के जैसे ही विदेश तक फैली है। पवन सिंह के फैंस भी उनकी एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर डेरा डाले बैठे रहते हैं। इसके अलावा पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ और अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल में एक्टर से जुड़ा एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।