3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार स्वास्थ्य विभाग में 11 सिविल सर्जन व 323 डॉक्टरों का तबादला, तत्‍काल ज्‍वानिंग के आदेश

बिहार में एक साथ 11 सिविल सर्जन और 323 डॉक्टरों का ट्रांसफर किया गया है। साथ ही डॉक्टरों को तत्काल नए स्थान पर ज्वाइनिंग के लिए निर्देश भी दिए गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 1 Jul 2022, 11:40 AM IST

बिहार स्वास्थ्य विभाग में 11 सिविल सर्जन व 323 डॉक्टरों का तबादला, तत्‍काल ज्‍वानिंग के आदेश

बिहार स्वास्थ्य विभाग में 11 सिविल सर्जन व 323 डॉक्टरों का तबादला, तत्‍काल ज्‍वानिंग के आदेश

बिहार के स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। राज्य में एक साथ 11 सिविल सर्जन और 323 डॉक्टरों का ट्रांसफर किया गया है। सभी सिविल सर्जन और डॉक्‍टरों को प्रदेश के विभिन्‍न हिस्‍सों में पोस्टिंग दी गई है। साथ ही डॉक्टरों को तत्काल नए स्थान पर ज्वाइनिंग के लिए निर्देश भी दिए गए हैं। ट्रांसफर का सिलसिला देर देर रात तक चला।

बता दें, स्वास्थ्य विभाग में जून और दिसम्बर माह में तबादला किया जाता है। जून के अंतिम दिन रात को इन डॉक्टरों का मास ट्रांसफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 323 डॉक्टरों की पदस्थापना की है, जिसको लेकर विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। माना जा रहा है कि अभी और कई अधिकारियों का तबादला किया जाएगा जो पिछले 3 साल से एक ही जगह पर जमे हुए हैं। सभी की लिस्ट तैयार कर ली गई है।

इस तबादले में आई स्पेशलिस्ट (आंख के डॉक्टर), डर्मेटोलॉजिस्ट (चर्मरोग विशेषज्ञ), एनेस्थेटिस्ट (बेहोशी के डॉक्टर) समेत कई विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। वहीं, कई वरिष्ठ चिकित्सकों की भी पोस्टिंग की गई है जो कि सरकारी हॉस्पिटल, पीएचसी, अनुमंडलीय अस्पताल में अब काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: 'इज ऑफ डूइंग बिजनेस' के मामले में 7 राज्यों ने किया बढ़िया प्रदर्शन, जानें किस राज्य ने हासिल किया पहला रैंक

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे चिकित्सकों की भी पोस्टिंग कर दी है ट्रांसफर किए गए डॉक्टरों को राज्य के अलग अलग भागों में तैनात किया गया है। विभाग की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि वे तुरंत अपने अपने नए स्थानों पर योगदान देकर सेवा शुरू कर दें।

यह भी पढ़ें: Bihar: शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया ऐलान, 83 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली जुलाई तक

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़