2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar News: RCP सिंह के इस्तीफे के बाद गरजे अजय आलोक, कहा – ‘ये नीतीश कुमार नहीं, बल्कि नाश कुमार है बिहार के CM’

JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के पार्टी से हटने के बाद अजय आलोक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बेहद तीखा ट्वीट किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नाश कुमार करार दिया है। उनका कहना है की पीएम बनने की आशा में नीतीश कुमार ने बिहार का सत्यानाश कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 7 Aug 2022, 4:22 PM IST

JDU Former Leader Ajay Alok Attacks On Cm Nitish Kumar After RCP Singh Resign

JDU Former Leader Ajay Alok Attacks On Cm Nitish Kumar After RCP Singh Resign

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी सबसे नजदीकी माने जाने वाले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपीसी सिंह ने अब पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को लेकर बिहार में सियासत गरमाती नजर आ रही है। हाल ही में इसे लेकर JDU से निकाले गए डॉक्टर अजय आलोक ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर तीखे हमले करते हुए ट्वीट किया है। आलोक कुमार ने एक के बाद एक ट्वीट कर नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आलोक कुमार ने अपने ट्वीट में नीतीश पर बिहार का सीएम बने रहने को लेकर भी सवाल खड़ा किया हैं। उन्होंने लिखा, "क्या संयोग हैं और अजब प्रयोग हैं - पेट भर के गालियाँ दे के और पेट में कितने दाँत हैं ये बताके राष्ट्रीय अध्यक्ष , दो दो बार धोखा दे के खुद को CM बना के चुनाव लड़ने वाले अध्यक्ष संसदीय बोर्ड - ये काम सिर्फ़ एक ही विरला पार्टी कर सकती हैं जिसके नायाब नेता को सब भूलने की आदत हैं।"

अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, "पिछले 12 साल से PM बनने की आशा में बिहार का सत्यानाश करने वाले ये महान व्यक्ति नीतीश कुमार नहीं बल्कि "नाश कुमार" हैं । कबीरदास ने तो अपनी डाल काटी थी ये आदमी अपनी छाया को काटने चला हैं । सोचिए आप लोग ?? आपका क्या होगा ??"

वहीं अपनी गलती सुधारते हुए उन्होंने एक ट्विट किया है। उन्होंने कहा, "गलती से कालिदास की जगह कबीरदास लिख गया मैं लेकिन बिहार में आजकल ये भी प्रासंगिक हैं - कबीरदास की उल्टी वाणी -बरसे सोना भींगे पानी -नाश कुमार के रहते सब सम्भव हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति आयोग की बैठक में हिस्सा न लेने को लेकर भी उन्होंने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "PM की नीति आयोग की बैठक में नहीं जाएँगे क्योंकि कोरोना से निकले हैं "नाश कुमार" लेकिन समारोह में जाएँगे , सांसदो की बैठक करेंगे -अरे खुल के गाइए लालू जी के शब्दों में - पलटने का मौसम आ गया - बिहार की सत्ता में बने रहना इनका 1-1 दिन बिहार को 1-1 साल पीछे ले जा रहा हैं।"

बता दें कि अजय आलोक पर पार्टी लाइन से हटकर कार्य करने के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें जेडीयू से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। JDU में अजय आलोक को आरसीपी सिंह का करीबी समझा जाता था। अजय आलोक पेशे से डॉक्टर हैं। माना जाता है कि अजय आलोक के बीजेपी से अच्छे रिश्ते रहे हैं। JDU की पार्टी में रहकर वो सार्वजनिक फ़ोरम और डिबेट में बीजेपी की तरफ़दारी किया करते थे। यही वजह है कि JDU के कई नेता इन्हें पसंद नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें: फिर से PM मोदी की मीटिंग में शामिल नहीं होंगे CM नीतीश कुमार, इस बार नीति आयोग की बैठक से बनाई दूरी