जदयू के राज्यसभा सांसद डॉ. महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र के असमय निधन के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव के लिए जेडीयू ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। जदयू ने अनिल हेगड़े को अपना प्रत्याशी बनाया है। हालांकि इससे पहले कई और नामों की उम्मीदवारी की चर्चा हो रही थी। संभावना यह है कि वह निर्विरोध चुने जाएंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अनिल हेगड़े की उम्मीदवारी की आधिकारिक तौर पर जानकारी दी।