2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Weather Forecast Today: कहीं तेज धूप तो कहीं हल्की बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम

Bihar Weather Forecast Today. राज्य में मानसून कमजोर पड़ने के बाद भी बिहार में लगातार मौसम (bihar weather) में बदलाव जारी है। कहीं गर्मी और उमस लोगों को परेशान करती है तो कहीं हल्की बूंदा-बांदी (rain in bihar) लोगों को सुकून दे जाती है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के कई इलाकों में आज फिर बारिश हो सकती है।
2 min read
Google source verification
Bihar Weather Forecast Today

Bihar Weather Forecast Today

नई दिल्ली। Bihar Weather Forecast Today. राज्य में मानसून कमजोर पड़ने के बाद भी बिहार में लगातार मौसम (bihar weather) में बदलाव जारी है। कहीं गर्मी और उमस लोगों को परेशान करती है तो कहीं हल्की बूंदा-बांदी (rain in bihar) लोगों को सुकून दे जाती है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर तीन दिन बाद बिहार में भी दिखाई दे सकता है। इसके चलते राज्य के कई इलाकों में आज फिर बारिश हो सकती है।

इन इलाकों में बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग का कहना है कि अभी प्रदेश में मानसून (monsoon in bihar) बेहद कमजोर स्थिति में है। मानसून की ट्रफ लाइन फिलहाल राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके चलते गंगा से सटे इलाकों में अभी अच्‍छी बारिश हो रही है। अगले कुछ दिनों में मानसून की ट्रफ लाइन के और दक्षिण की तरफ शिफ्ट होने की उम्‍मीद है। इसी तरह धीरे-धीरे मानसून खत्‍म भी हो जाएगा।

कल जारी रही मौसम की आंख-मिचौली

बता दें कि शनिवार को बारिश (rain in bihar) और तेज धूप की आंख-मिचौली दिनभर जारी रही। दिनभर उमस के बाद शाम को हुई हल्की बारिश ने राजधानीवासियों को राहत दी। पटना (patna weather) में सुबह के वक्‍त भी बारिश हुई थी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राजधानी के मौसम में अभी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के बाद ही अच्छी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: आज बिहार को मिलेगी गर्मी और उमस से राहत, इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

गौरतलब है कि मानसून के कमजोर पड़ने से बिहार के लोगों को एक बार फिर से गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई इलाके अभी भी बाढ़ (flood in bihar) से जूझ रहे हैं। राज्य में बहने वाली कई नदियां (rivers in bihar) जैसे कोसी (kosi) , गंड़क (gandak), महानदी (mahanadi) , गंगा (ganga) अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे के मुताबिक राज्य में करीब 20 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं वहीं 53 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग