सिर्फ 172 जिले में हैं समितियां
बता दें कि यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम- 2013 के अधीन औपचारिक एवं गैर-औपचारिक, दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को शामिल किया गया है। लेकिन स्थानीय समितियां ही नहीं बनी है। दिल्ली के कुल 11 जिलों में से मात्र दो जिलों में समितियां हैं और देश भर में सिर्फ 172 जिलों में ही समितियां हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार जल्द ही इस संबंध में सभी डीएम, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, महिला आयोग की सदस्यों एवं श्रम विभाग के अधिकारियों की एक बैठक बुलाने जा रही है। इसमें दिल्ली के सभी जिलों में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम- 2013 के तहत स्थानीय कमेटी के गठन पर विचार-विमर्श किया जाएगा।