मौलाना ने सरकार के साथ-साथ आरएसएस पर भी हमला बोला, उन्होंने कहा कि सभी लोग राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र को मजबूत करने की बात करते हैं, लेकिन नफरत के मुद्दे पर खामोश रहते हैं। मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि देश में नफरत का कारोबार करने वालों की दुकानें ज्यादा दिन तक चलने वाली नहीं है। नफरत की दुकान खोलने वाले और नफरत का बाजार सजाने वाले लोग देश के दुश्मन हैं। नफरत का जवाब कभी नफरत नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सबसे ज्यादा प्यार इस देश की शांति से है। इसलिए हम राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र मजबूत करने की बात करते हैं।