5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Elections 2025: पानी बिल माफी पर बिफरी BJP, अरविंद केजरीवाल को याद दिलाया एमसीडी चुनाव

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से गलत पानी का बिल माफ करने का वादा किया। इसपर भाजपा ने ने कहा कि केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव में भी ये वादा किया था, लेकिन पानी के बिल माफ नहीं हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 5 Jan 2025, 9:58 AM IST

Delhi Elections 2025: अरविंद केजरीवाल ने फिर किया झूठा वादा...पानी बिल माफी पर भाजपा का पलटवार

Delhi Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनावों की घोषणा कभी भी हो सकती है। इसके लिए सभी पार्टियां तैयारियों में भी जुटी हैं। इसी बीच दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली की जनता से एक और वादा किया। अरविंद केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा "दिल्ली में प्रति माह प्रति परिवार 20 हजार लीटर पानी फ्री है। 12 लाख लोगों के पानी के बिल शून्य आ रहे हैं। केजरीवाल ने आगे कहा कि हम जेल गए थे तो इन्होंने पता नहीं क्या किया कि कई लोगों के पानी के हजारों और लाखों के बिल आ रहे हैं। जिन लोगों के बिल गलत आए हैं वे पानी के बिल ना भरें। यह केजरीवाल की गारंटी है कि चुनाव के बाद उनके बिल माफ करा देंगे।"

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला

शनिवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा "अभी तक बीजेपी के पास ने तो सीएम चेहरा है। ना ही कोई नैरेटिव और दिल्ली को लेकर कोई विजन है कि वो क्या करेंगे? 10 साल में उन्होंने कोई काम नहीं किया। बीजेपी सिर्फ आम आदमी पार्टी को गाली देकर चुनाव जीतना चाहती है। हम लोगों को बता रहे है कि हमने पिछले 10 साल में ये काम किए। आने वाले 5 साल में ये काम करेंगे। हमें हमारे काम के आधार पर वोट दो। जबकि बीजेपी कह रही है कि हमने 10 साल में AAP को गालियां दी हैं। आने वाले 5 साल में और गालियां देंगे। अब जनता को तय करना है कि काम के नाम पर वोट दे या गालियों के नाम पर।"

यह भी पढ़ें : दिल्ली में चुनाव से पहले ‘विकास’ की राजनीति तेज, 4500 करोड़ की परियोजनाएं शुरू करेंगे मोदी, शिवराज का आतिशी पर निशाना

पंजाबी महिलाओं के प्रदर्शन को बताया भाजपा और कांग्रेस का प्रोपेगैंडा

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि कांग्रेस को सीरियसली लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जनता ने ही कांग्रेस पार्टी को सीरियस लेना बंद कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की महिलाओं के दिल्ली में प्रदर्शन पर कहा "पंजाब की सभी महिलाएं आम आदमी पार्टी के साथ हैं। उन्हें हम पर भरोसा है। दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है।" अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा "अब कांग्रेस और बीजेपी को औपचारिक रूप से ऐलान कर देना चाहिए कि वो मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। ये चोरी छिपे पीठ पीछे एकसाथ अलायंस करना ठीक नहीं है।"

बीजेपी ने केजरीवाल के ऐलान पर किया पलटवार

शनिवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल को झूठा वादा करने वाला बताया। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा "आज फिर से अरविंद केजरीवाल ने झूठ बोला है। दिल्ली में पानी आता ही नहीं है और जहां आता है वहां गंदा पानी आता है। दिल्ली के जनकपुरी में एक परिवार को 10 लाख रुपया पानी का बिल भेजा गया। अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव से पहले भी ये घोषणा की थी। इसमें भी कहा गया था ‌कि कोई पानी का बिल न भरे। इसे माफ किया जाएगा, लेकिन अभी तक किसी का भी पानी का बिल माफ नहीं किया गया। आज कोई चुनाव आचार संहित नहीं लगी है, तो क्यों आप ये बोल रहे हो कि चुनाव के बाद गलत बिल माफ किए जाएंगे।"

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़